Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

कमता तिराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी..

लखनऊ। शहर में सुगम और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमता तिराहा और इसके आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आमजन से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की गई है।जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, चिनहट से पॉलीटेक्निक, हाईकोर्ट और लोहिया अस्पताल जाने वाले वाहन कमता तिराहा से बाएं मुड़कर विजयीपुर सर्विस रोड और अंडरपास के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं गोमतीनगर और आहिमामऊ जाने वाले वाहन शहीद पथ का उपयोग करेंगे।पॉलीटेक्निक की ओर से आने वाले वाहन कमता तिराहा के तीसरे अंडरपास से यू-टर्न लेकर शहीद पथ की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार पॉलीटेक्निक से हाईकोर्ट या लोहिया अस्पताल जाने वाले वाहन राइट टर्न फ्री डिवाइडर से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।बाराबंकी, अयोध्या और गोरखपुर की ओर जाने वाली बसें अवध बस स्टैंड से निकलकर विजयीपुर अंडरपास और चिनहट होते हुए अपने निर्धारित मार्ग पर चलेंगी। वहीं चिनहट से हाईकोर्ट, लोहिया अस्पताल और पॉलीटेक्निक चौराहा जाने वाले वाहन जीएस लॉन और मिनी स्टेडियम कटिंग से कमता फ्लाईओवर होते हुए जाएंगे।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे जारी किए गए डायवर्जन मार्गों का पालन करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

संवाददाता : कोमल राय की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES