विनय मिश्रा
लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका के साथ लैंगिक शोषण के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता की माता की शिकायत पर मु0अ0सं0 240/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं धारा 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोप है कि वसीम पुत्र स्वर्गीय हसन अली, जो मूल रूप से तेलीबाग क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में अपनी ससुराल ग्राम पुरनपुर, मोहनलालगंज में रह रहा था, ने 10 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य कर लैंगिक शोषण का प्रयास किया।घटना की सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



