लखनऊ/हरदोई। प्रशासनिक फेरबदल के तहत हरदोई जिले को नई मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मिल गई हैं। आईएएस अधिकारी नेहा ब्याडवाल को हरदोई का नया CDO नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान CDO का स्थानांतरण कानपुर कर दिया गया है।नेहा ब्याडवाल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 की सफल अभ्यर्थी हैं। उन्होंने महज 22 वर्ष की आयु में ऑल इंडिया रैंक 260 हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राजस्थान में पली-बढ़ी नेहा ने अपनी मेहनत और लगन से प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई।वर्तमान में नेहा ब्याडवाल जालौन जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति को युवा वर्ग के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।प्रशासनिक हलकों में उनकी कार्यशैली और ऊर्जा को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि हरदोई जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उनकी नियुक्ति से जिले के विकास कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन की संभावना भी बढ़ गई है।
हरदोई : राष्ट्रीय लखनऊ केसरी से कोमल राय की रिपोर्ट



