Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

30 वर्षीय जज की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी पर लगे गंभीर आरोप….

नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात 30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा की आत्महत्या से राजधानी में सनसनी फैल गई है। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के परिजनों का आरोप है कि अमन कुमार शर्मा घरेलू विवाद के चलते मानसिक तनाव में थे। परिजनों के अनुसार घटना से पहले घर में पत्नी स्वाति के साथ तीखा विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने उनके पिता को घर से जाने के लिए कहा और पुलिस बुलाने की धमकी भी दी।परिजनों का कहना है कि घटना के बाद जब अमन से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने घर में तलाश शुरू की। बाथरूम के अंदर मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे काफी प्रयास के बाद भी नहीं खोला जा सका।बताया जा रहा है कि बाद में पड़ोसियों की मदद से शाफ्ट की खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचा गया, जहां अमन कुमार शर्मा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मृतक के परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी और उसके परिजनों का हस्तक्षेप उनके वैवाहिक जीवन में लगातार बना हुआ था, जिससे अमन मानसिक रूप से परेशान थे। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय लखनऊ केसरी से

International

RELATED ARTICLES