Saturday, June 6, 2026

National

spot_img

लखनऊ: जियामऊ में बनेगा भाजपा का अत्याधुनिक प्रदेश कार्यालय, कल लखनऊ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया प्रदेश कार्यालय राजधानी लखनऊ के जियामऊ क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसके लिए विकास प्राधिकरण की ई-नीलामी में भाजपा ने सबसे ऊंची बोली लगाते हुए लगभग 45 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है।प्रस्तावित प्रदेश कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। भवन में करीब 1000 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, डिजिटल वॉर रूम तथा पार्टी गतिविधियों के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। सूत्रों के अनुसार कार्यालय 6 से 10 मंजिला हो सकता है और इसकी सबसे ऊपरी मंजिल पर हेलीपैड बनाने की भी तैयारी है।भवन का शिलान्यास जुलाई माह में किए जाने की संभावना है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अथवा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल होने की चर्चा है।इसी बीच, राजनाथ सिंह कल लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं संवाद करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री दिवंगत प्रतीक यादव, अशोक मोतियानी और दर्शन लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा उनके परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा और प्रदेश स्तर पर पार्टी की प्रशासनिक एवं राजनीतिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।

International

RELATED ARTICLES