लखनऊ।उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती के लिए बड़ी लिखित परीक्षा का आयोजन जून माह में किया जाएगा। यह परीक्षा 8 जून से 10 जून तक प्रदेश भर में निर्धारित केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी।भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 सिपाही पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित हो रही है, जिसमें करीब 40 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रही इस परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।सूत्रों के अनुसार, परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी लागू रहेगी।इस भर्ती परीक्षा को प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की नजर सरकारी नौकरी पर टिकी हुई है।
संवाददाता ओम की रिपोर्ट



