आकाश दीप अवस्थी – लखनऊ केसरी
मोहनलालगंज (लखनऊ): ज्येष्ठ माह के मंगलवार के अवसर पर मोहनलालगंज क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भंडारे एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच इन आयोजनों ने राहगीरों को काफी राहत प्रदान की।
कस्बा स्थित श्री बेकरी पर ठंडे शरबत का वितरण किया गया, जहां बड़ी संख्या में राहगीरों, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने शरबत ग्रहण किया। तपती धूप और गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह पहल किसी राहत से कम नहीं रही।
इस सेवा कार्य का संचालन बेकरी संचालक सूरज सोनी एवं विष्णु सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष शर्मा, कंचन सोनी, सावन सोनी, मनोज सोनी, आकाश अवस्थी, राजेश, हर्षित, आबू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सहयोग किया।
स्थानीय लोगों ने आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।



