Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, हमलावर फरार

लखनऊ केसरी संवाददाता- ओम

लखनऊ: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने सनसनी फैला दी। दोपहिया वाहन सवार अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर को पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, PSS नाम से संचालित प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब तीन राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली मृतक के सिर के पास लगी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES