लखनऊ केसरी से मनोज कुमार विश्नोई की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मुरादाबाद की पुलिस लाइन में नव निर्मित अतिथि कक्ष एवं आदेश कक्ष का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी मुनिराज जी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेसिया एवं एसएसपी सतपाल अंतिल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उद्घाटन के बाद कक्ष का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।डीआईजी ने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे अधिकारियों एवं अतिथियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। नए कक्ष के निर्माण से पुलिस लाइन में प्रशासनिक कार्य और अधिक सुगम व व्यवस्थित हो सकेंगे।



