Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

वायरल वीडियो पर प्रशासन सख्त, सनबीम स्कूल प्रबंधन पर FIR और मान्यता निरस्तीकरण का नोटिस

हरदोई। जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल, कैनाल रोड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने तत्काल जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया स्कूल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध पाई गई।जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल की मान्यता निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है और वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे भी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बना रहे।

हरदोई से प्रिया मिश्रा की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES