Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

हिरासत के बाद युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ केसरी से अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

लखनऊ। राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की पहचान अनुज यादव के रूप में हुई है, जिसे एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के तहत शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।परिजनों का आरोप है कि अभीराम शुक्ला, जो माती चौकी प्रभारी हैं, ने युवक की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि जेल में तबीयत खराब होने पर अनुज यादव को इलाज के लिए बलरामपुर हॉस्पीटल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक को हिरासत में प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण उसकी जान गई। परिजनों ने मांग की है कि आरोपी चौकी प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।मृतक के परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर पुलिस कार्यप्रणाली और हिरासत में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

International

RELATED ARTICLES