विनय मिश्रा
लखनऊ। विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के कुसमौरा गांव में माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर बाबूलाल पाल की निजी भूमि पर स्थापित माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहनलालगंज सांसद आर.के. चौधरी, पूर्व विधायक अमरीश सिंह पुष्कर, सपा प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा सपा कृष्ण कन्हैया पाल जी,, जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा विपिन कुमार पाल, दल्लू सिंह, हरिशंकर रावत, अर्चना रावत, नीरज पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज सेवा, न्यायप्रियता और जनकल्याण का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।



