लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट
लखनऊ दिनांक 26 जून 2026 को ‘मादक पदार्थों का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अन्तर्राष्ट्रीय दिवस’ के के अवसर पर पर चौधरी चरण सिंह, सभागार, सहकारिता भवन, लखनऊ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की नेशनल एक्शन प्लान फार ड्रग डिमांड रिडक्शन (NAPDDR) योजनांतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले वाले दुष्परिणामों के प्रति प्रति जनजागरुकता हेतु मद्यनिषेध प्रदर्शनी, संगोष्ठी सहित विभिन्न प्रकार के शिक्षात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री नितिन अग्रवाल, माननीय मंत्री, आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग, उ०प्र०, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अनुराग यादव, प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग, उ०प्र० शासन उपस्थित रहे।सर्वप्रथम माननीय मंत्री, आबकारी एवं मद्यनिषेध, उ०प्र० एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मद्यनिषेध प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया गया। तदोपरान्त माननीय मंत्री जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करते हुये कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। श्री आर० एल० राजवंशी, राज्य मद्यनिषेध अधिकारी, उ०प्र० द्वारा अपने परिचयात्मक उदबोधन में विभाग की उपलब्धियों के साथ ही मद्यनिषेध विभाग व नशामुक्त भारत अभियान के संदर्भ में अवगत कराया गया।श्री नितिन अग्रवाल, मा० मंत्री, आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग, उ०प्र० द्वारा प्रदेश के युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए जनसामान्य से अपील की गयी कि विकसित भारत का मंत्र, देश हो नशे से स्वतंत्र तथा एक युद्ध नशे के विरूद्ध की मुहिम को गति प्रदान करने की आवश्यकता है। इस कार्य में शासकीय प्रयासों के साथ-साथ प्रत्येक त्येक व्यक्ति की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है।श्री अनुराग यादव, प्रमुख सचिव द्वारा नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आज नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान की मुहिम को गति प्रदान करने की आवश्यकता है। केवल शासकीय प्रयासों से ही यह सम्भव नहीं होगा। इस कार्य में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है।डा० पी०के० श्रीवास्तव, मानसिक रोग विशेषज्ञ, बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ द्वारा विभिन्न मादक पदार्थों के दुरुपयोग के मनोसामाजिक कारणों पर व्यापक प्रकाश डालते हुये उनसे बचने के तरीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री शशांक वर्मा, द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मद्यनिषेध विभाग द्वारा दिनांक: 19 जून, 2026 को आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को माननीय मंत्री जी व अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री रमेश कुमार, क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी, लखनऊ, श्रीमती नीतू वर्मा, जिला मद्यनिषेध अधिकारी, लखनऊ, श्री विमल कुमार, श्री बृजमोहन, श्री श्रीकांत सिंह व श्री संकटा प्रसाद, द्वारा भी सक्रिय सहयोग किया गया।



