Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की होगी जांच

लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट ओम की रिपोर्ट

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जोनल अधिकारियों के साथ की बैठक l आवासीय क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की होगी सघन मॉनिटरिंग , मानक के विपरीत अवैध निर्माण पाये जाने पर भवन को तत्काल सील करने के निर्देश अलीगंज में हुये दुखद अग्निकांड की घटना को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार देर शाम जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने शहर भर में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश दिये हैं। इसमें खासतौर से आवासीय क्षेत्र में बने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि स्थल पर मानक के विपरीत निर्माण कार्य मिलने पर अवैध भवन को तत्काल प्रभाव से सील बंद किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विशेष अभियान बुधवार से शहर के सभी जोनों में एक साथ प्रारंभ होगा और इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बैठक में कहा कि शहर में संचालित ऐसे सभी संस्थानों की सघन जांच की जाए, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। विशेष रूप से कोचिंग संस्थानों को प्राथमिकता देते हुए भवन एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भवनों में अग्निशमन विभाग के निर्धारित मानकों का पालन हो रहा है या नहीं। भवनों में आपातकालीन निकास की व्यवस्था उपलब्ध है या नहीं तथा भवन स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप संचालित हो रहा है या नहीं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। *कोचिंग संचालकों के साथ होगी बैठक* एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोचिंग, नर्सिंग होम, होटल संचालकों के साथ बैठक आयोजित की जाए। जिसमें स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्माण कार्य, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों के संबंध में जानकारी देने के साथ जागरूक किया जाए।

International

RELATED ARTICLES