Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

योग से निरोग रहने का संदेश, जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट ने कराया सामूहिक योगाभ्यास

विनय मिश्रा

मोहनलालगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कार्यालय परिसर में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश कुमार ने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं अन्य प्राणायाम क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक रोगों के साथ-साथ मानसिक तनाव, चिंता एवं अवसाद जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज विश्वभर में मान्यता प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव एवं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है और करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन कुछ समय योग एवं प्राणायाम के लिए निकालने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न लाभों की जानकारी दी गई तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES