Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ मेट्रो का बड़ा विस्तार प्रस्ताव, बाराबंकी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी..

लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ : राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को और सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो नेटवर्क के बड़े विस्तार की योजना तैयार की है। आने वाले 10 वर्षों में लखनऊ मेट्रो को शहर की सीमाओं से बाहर ले जाकर आसपास के क्षेत्रों तक जोड़ने की तैयारी है।यूपीएमआरसी की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो नेटवर्क का करीब 150 किलोमीटर तक विस्तार प्रस्तावित है। इस योजना के तहत 7 से 10 नए कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिससे लखनऊ के अधिकांश क्षेत्रों को मेट्रो से जोड़ा जा सकेगा।खास बात यह है कि इस विस्तार योजना में बाराबंकी तक मेट्रो कनेक्टिविटी देने का भी प्रस्ताव शामिल है, जिससे राजधानी और आसपास के जिलों के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो सकेगा।शासन के निर्देश पर कराए गए विस्तृत सर्वे के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे यूपीएमआरसी ने शासन को सौंप दिया है। अब अगले चरण में इन प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराई जाएगी। मेट्रो के बड़े अधिकारियों का मानना है इस विस्तार से ट्रैफिक दबाव कम होगा और शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलेगी। लखनऊ या आसपास के इलाकों में रोज आने वाले लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी और सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा l

International

RELATED ARTICLES