Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ छावनी परिषद में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी”

आकाश दीप अवस्थी – लखनऊ केसरी

छावनी परिषद कार्यालय, लखनऊ

आज दिनांक 22 मई 2026 को छावनी परिषद कार्यालय, लखनऊ के प्रांगण में जनगणना 2027 कार्यक्रम का शुभारंभ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी0 अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार सिंह, मुख्य अधिशासी अधिकारी/चार्ज अधिकारी अभिषेक राठौर जी, सहायक निदेशक जनगणना निदेशालय उपासना गिरि जी एवं जिला प्रभारी जनगणना रमेश कुमार पाण्डेय जी की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा छावनी परिषद क्षेत्र में संचालित स्वगणना कार्य की सराहना की गई। साथ ही छावनी परिषद द्वारा चलाए गए स्वगणना अभियान एवं जनगणना कार्य हेतु की गई अग्रिम तैयारियों की भी विशेष प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि सीमित समयावधि में सुव्यवस्थित रूप से की गई तैयारियाँ जनगणना कार्य की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से छावनी क्षेत्र के उन 8 प्रगणकों की प्रशंसा की, जिन्होंने सीमित समयावधि में अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में शत-प्रतिशत स्वगणना कि तथा लगभग 37 ब्लाक में 35% से 45% प्रगणको द्वारा अपने ब्लाक में स्वगणना किया गया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को आगामी जनगणना कार्य हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा कार्य के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा छावनी क्षेत्र में नियुक्त 17 सुपरवाइजर, 98 प्रगणकों को हरी झंडी दिखाकर जनगणना कार्य हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया।

International

RELATED ARTICLES