विनय मिश्रा
मोहन लाल गंज गौरिया खुर्द निवासी जमुना प्रसाद शुक्रवार को अपनी ससुराल गोपालखेड़ा जा रहे थे। रास्ते में खुजेहटा सरकारी स्कूल के पास कुछ दबंगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है



