मुरादाबाद लखनऊ केसरी से मनोज कुमार विश्नोई की रिपोर्ट
मुरादाबाद, कांठ:मुरादाबाद जनपद की कांठ तहसील में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा “पेट्रोल एवं डीजल बचाओ” अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संसाधनों की बचत अत्यंत आवश्यक है, और यदि आज हम सजग रहकर ऊर्जा का संरक्षण करेंगे, तो भविष्य अधिक सुरक्षित एवं समृद्ध होगा।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, चंचल पाल, मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष साजिद इदरीसी, जिला उपाध्यक्ष रिजवान अलवी तथा सत्यवान सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।रैली का शुभारंभ मुकेश माहेश्वरी के क्रेशर परिसर से हुआ, जो कांठ रोडवेज एवं स्टेशन रोड से होते हुए आराध्या फार्म हाउस, कांठ पर जाकर संपन्न हुई।



