Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

बीकेटी क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, डॉक्टर हिरासत में.

लखनऊ केसरी से ओम की रिपोर्ट

बीकेटी क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, डॉक्टर हिरासत मेंलखनऊ:लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां इलाज कराने आई 12वीं की छात्रा ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।परिजनों के अनुसार, छात्रा को पिछले कुछ दिनों से झटके (मिर्गी) की समस्या थी, जिसके चलते उसे 18 मई को तेजस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि बुधवार सुबह डॉ. विजय कुमार गिरी छात्रा को ट्यूब डालने के बहाने ऑपरेशन थिएटर में ले गए। इस दौरान छात्रा की बहन को बाहर भेज दिया गया।पीड़िता के मुताबिक, ऑपरेशन थिएटर में उसे इंजेक्शन दिया गया, जिससे वह अर्ध-बेहोशी की स्थिति में आ गई। इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ अशोभनीय कृत्य किया। घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।इस संबंध में एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

International

RELATED ARTICLES