Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

उतरेठिया मार्केट रायबरेली रोड में एशियन शूज के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ

लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ। शहर के उतरेठिया मार्केट में प्रतिष्ठित फुटवियर ब्रांड एशियन शूज के नए आउटलेट का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर उतरेठिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष क्षितिज अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अविचल शुक्ला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।अतिथियों ने फीता काटकर शोरूम का औपचारिक उद्घाटन किया और इसके पश्चात परिसर का निरीक्षण करते हुए यहां उपलब्ध उत्पादों की गुणवत्ता एवं आधुनिक डिजाइन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर अविचल शुक्ला ने आउटलेट के एरिया मैनेजर एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठानों का विस्तार क्षेत्रीय आर्थिक विकास के लिए सकारात्मक संकेत है।समारोह में उतरेठिया व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन पाठक, उपाध्यक्ष अजित सिंह, आशीष तिवारी तथा अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। नया आउटलेट क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले फुटवियर और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES