Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ: अवैध चैंबरों पर बुलडोजर एक्शन, कोर्ट परिसर के आसपास 240 कब्जे हटाए जा रहे

लखनऊ केसरी से सनी पांडेय की रिपोर्ट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जिला कोर्ट के आसपास अवैध चैंबरों और दुकानों पर नगर निगम ने बड़ा बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है, जिसमें करीब 240 अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है।नगर निगम की टीम मौके पर भारी मशीनरी के साथ पहुंची और एक-एक कर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर के आसपास लंबे समय से अवैध तरीके से चैंबर और दुकानें बनाकर कब्जा किया गया था, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाया है।कार्रवाई के दौरान वकीलों ने बुलडोजर एक्शन का विरोध भी किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके।नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान पूरी तरह से न्यायालय के आदेश के तहत चलाया जा रहा है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जहां-जहां नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES