Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

कल्ली पश्चिम पुल के नीचे दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से ऑल्टो चालक गंभीर घायल

विनय मिश्रा

मोहनलालगंज/लखनऊ।कल्ली चौराहे से आगे पुल के नीचे रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से जा रही एक ऑल्टो कार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल चालक को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ऑल्टो कार का रॉन्ग साइड से आना बताया जा रहा है।हादसे के बाद पुल के नीचे कुछ देर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया।

International

RELATED ARTICLES