निगोहां नगराम मार्ग पर स्थित रामपुर गांव के पासदेर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के थाना शिवगढ़ क्षेत्र के केसर खेड़ा निवासी मान सिंह अपने साथी वीरेंद्र उर्फ विजय बहादुर व मुन्नू के साथ एक बाइक से निगोहां थाना क्षेत्र के हरिवंश खेड़ा स्थित सियाराम की बेटी सोनम के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर नगराम की ओर से निगोहां के हरिवंश खेड़ा जा रहे थे।इसी दौरान तेज रफ्तार छोटा हाथी (डाला) ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों कुछ देर तक सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़े रहे, जिससे मार्ग पर जाम लग गया।सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी मोहनलालगंज भेजा, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। तेज रफ्तार डाला टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। वाहन के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।घायलों की मदद से मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन सीएचसी पहुंच रहे हैं।
लखनऊ केसरी से मुकुल सिंह की रिपोर्ट



