लखनऊ केसरी की खास रिपोर्ट
पूरे उत्तर प्रदेश में गूंज रहा निगोहां प्रेस क्लब का नाम, पत्रकार एकता की बन रहा सबसे मजबूत आवाज निगोहा प्रेस क्लब आज केवल निगोहां या मोहनलालगंज क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में पत्रकार एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकार हितों की लड़ाई की सबसे मजबूत आवाज बनकर तेजी से उभर रहा है। बेहद कम समय में इस संगठन ने जिस तरह अपनी पहचान बनाई है, वह अब बड़े-बड़े संगठनों के लिए भी चर्चा का विषय बन चुका है।निगोहां प्रेस क्लब के संरक्षक मुकेश द्विवेदी ने “लखनऊ केसरी नवाबों के शहर की निर्भीक आवाज” से विशेष बातचीत में कहा कि जब इस प्रेस क्लब की स्थापना की गई थी, तब यह सिर्फ पत्रकारों को एक मंच देने की छोटी सी शुरुआत थी, लेकिन आज यह संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई का एक बड़ा आंदोलन बन चुका है।उन्होंने कहा कि चाहे प्रिंट मीडिया हो, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हो या डिजिटल मीडिया, हर पत्रकार साथी ने जिस मजबूती और विश्वास के साथ निगोहां प्रेस क्लब का साथ दिया है, उसी का परिणाम है कि आज यह संगठन पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। प्रदेश के कई वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और प्रतिष्ठित लोग भी लगातार इस संगठन से जुड़ रहे हैं।हाल ही में लखनऊ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित मंत्री जीतू यादव तुम लोग से अपने समर्थकों के साथ जब निगोहां प्रेस क्लब पहुंचे, तो वहां का माहौल ऐतिहासिक बन गया। प्रेस क्लब द्वारा किए गए भव्य स्वागत और सम्मान समारोह ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तालियों की गड़गड़ाहट, नारों और पत्रकार साथियों के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि निगोहां प्रेस क्लब अब सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों की ताकत और सम्मान का प्रतीक बन चुका है। संगठन लगातार उन पत्रकारों की आवाज बुलंद कर रहा है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता रहा है।संरक्षक मुकेश द्विवेदी ने साफ कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगोहां प्रेस क्लब आने वाले समय में पूरे उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के हितों की सबसे बड़ी और मजबूत लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं हम l



