Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

यूपी में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, कई नए चेहरों की एंट्री के संकेत….

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है। चर्चा है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकते हैं।बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के ठीक अगले दिन यह राजनीतिक बदलाव किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इस विस्तार और फेरबदल में कई बड़े नेताओं के विभाग बदले जा सकते हैं, जबकि कुछ मंत्रियों की जिम्मेदारियों में कटौती भी संभव है।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी के करीबी माने जाने वाले एक मंत्री का राजनीतिक भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है। वहीं दो मंत्रियों को संगठन में नई जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।सूत्रों का दावा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और गुर्जर बिरादरी को साधने के लिए बड़े चेहरे को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वहीं पूर्वांचल से दो ओबीसी नेताओं को भी नई राजनीतिक ताकत मिलने के संकेत हैं।मंत्रिमंडल विस्तार में एक नए ब्राह्मण चेहरे की एंट्री के साथ एक पुराने ब्राह्मण नेता की वापसी भी हो सकती है। इसके अलावा दलित बिरादरी से दो नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा है।राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक सपा से बगावत करने वाले कुछ विधायकों की किस्मत भी चमक सकती है। 5 से 7 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं उनमें भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, अशोक कटारिया, पूजा पाल, श्रीकांत शर्मा, राजीव तरारा, कृष्णा पासवान और राजेश्वर सिंह प्रमुख बताए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार कई पुराने मंत्रियों के विभागों में भी बड़ा फेरबदल किया जा सकता है। कुछ मंत्रियों को प्रमोशन मिलने की संभावना है, जबकि कुछ नेताओं के प्रभाव में कमी आने की भी चर्चा है।राजनीतिक हलकों में यह भी कहा जा रहा है कि 4 मई को प्रस्तावित मंत्रिपरिषद की बैठक कुछ मौजूदा मंत्रियों के लिए अंतिम बैठक साबित हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

International

RELATED ARTICLES