लखनऊ: राजधानी लखनऊ के एल्डिको कॉलोनी स्थित निजी विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल, एल्डिको शहीद पथ में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत चयनित बच्ची देवांशी मौर्या को अब तक प्रवेश नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित अभिभावक रितेश मौर्य का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत बीएसए कार्यालय, मुख्यमंत्री पोर्टल और चाइल्डलाइन तक की, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते बच्ची का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
परिजनों का कहना है कि जब सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने की बात करती है, तो फिर चयन के बावजूद प्रवेश क्यों नहीं दिया जा रहा। मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा का अधिकार सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है? पीड़ित परिवार ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की है।
पीड़ित अभिभावक का संपर्क नंबर : 6386499353
लखनऊ केसरी ki



