श्रमिकों ने कूदकर बचाई जानउन्नाव में नेशनल हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्रमिकों को लेकर जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।हादसे के समय बस में 65 से अधिक श्रमिक सवार थे। जान बचाने के लिए यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती बस से कूदना शुरू कर दिया। कई लोगों ने बस के साइड शीशे तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही बस के अंदर धुआं भरने लगा, जिससे हालात और भयावह हो गए। ऐसे में श्रमिकों ने जान जोखिम में डालकर बाहर निकलने का फैसला किया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी श्रमिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
उन्नाव में नेशनल हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, श्रमिकों ने कूदकर बचाई जान