India Meteorological Department के मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा जिला स्तरीय नाउकास्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम बिगड़ने की संभावना है।जारी अलर्ट के मुताबिक, राज्य के मध्य और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तेज आंधी-तूफान (40-60 किमी/घंटा), बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।वहीं कुछ जिलों में हल्की आंधी (30-40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश होने के आसार हैं।प्रभावित जिलेअलर्ट के दायरे में प्रमुख रूप से लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी समेत कई जिले शामिल हैं।इसके अलावा प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बहराइच आदि जिलों में भी हल्की आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। क्या करें सावधानीमौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है—तेज हवा और आंधी के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहेंबिजली चमकने के समय खुले स्थानों से बचेंकिसान फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करेंयह अलर्ट दोपहर से लेकर शाम तक प्रभावी बताया गया है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपडेट पर नजर रखें और आवश्यक सावधानी बरतें।
उत्तर प्रदेश में मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी