Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

लखनऊ में नरेडको यूपी की द्वितीय गवर्निंग काउंसिल बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां तेज

मुकुल सिंह की रिपोर्ट

मोहनलालगंज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई दिशा देने की पहल के तहत नरेडको (राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद) उत्तर प्रदेश इकाई की द्वितीय गवर्निंग काउंसिल बैठक राजधानी लखनऊ में आयोजित की गई। यह बैठक जेबी इनोवेशन के क्राउन हॉल में नरेडको के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार डेम्ला के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम का संचालन नरेडको उत्तर प्रदेश के महानिदेशक डॉ. प्रांशुल पाठक ने किया और सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. आदित्य शुक्ला ने संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नरेडको यूपी ने पारदर्शिता और प्रभावी कार्यशैली के बल पर देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है।उन्होंने बताया कि पहले रियल एस्टेट का दायरा सीमित था, लेकिन अब पूरा उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही लखनऊ में नरेडको का एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर की इकाइयों को आमंत्रित किया जाएगा।बैठक में संगठन विस्तार के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। नीलेश दुबे को नरेडको युवा विंग उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष, विकास तिवारी को लखनऊ सिटी चैप्टर का महासचिव तथा कीर्ति रंजन और पीयूष पुष्कर को विधिक सलाहकार बनाया गया। वहीं मनीष कुमार मिश्रा, आशीष मिश्रा, विष्णु सिंह, आनंद शुक्ला और ओम अवस्थी को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया।इस अवसर पर महासचिव सौरभ सिंह ‘मोनू’ और उपाध्यक्ष डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार डेम्ला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास की अपील की।बैठक में नरेडको उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES