Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

ट्रैक्टर से कुचलने और फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया..

शाहजहाँपुर। थाना कलान पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को दारानगर अर्थरी निवासी रामवीर ने तहरीर देकर बताया था कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी विपिन, मानवेन्द्र, अमीर समेत आठ लोगों ने उसके भाई जयवीर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया और बाद में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसी दौरान आरोपी सत्यपाल ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। मामले में पुलिस ने मु.अ.सं. 116/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बदायूँ-फर्रुखाबाद मार्ग पर इकोना शिवपुरी रोड के पास घेराबंदी कर फरार अभियुक्त देव सिंह पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार, प्रदीप सिंह रावत, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र और कांस्टेबल गौरव तोमर शामिल रहे।

मुकुल सिंह की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES