Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत, चचेरा भाई घायल

सवाददाता विनय मिश्रा

निगोहां, लखनऊ। थाना निगोहां क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अनुभव सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम कुलदीप सिंह बताया जा रहा है। दोनों जनपद बाराबंकी के निवासी हैं और होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए रायबरेली जा रहे थे। इसी दौरान निगोहां क्षेत्र में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।
हादसा इतना भीषण था कि अनुभव सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल कुलदीप सिंह को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

International

RELATED ARTICLES