Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

चारबाग से उतारकर UPSC छात्रा को बनाया बंधक, तीन दिन तक तीन दरिंदों ने किया गैंगरेप

विनय मिश्रा

लखनऊ। यूपीएससी की तैयारी कर रही जौनपुर निवासी एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली जा रही युवती को चारबाग रेलवे स्टेशन के पास उसके परिचित युवक ने ट्रेन से उतार लिया और बहला-फुसलाकर सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अपने कमरे पर ले गया। वहां कॉफी में नींद की गोली मिलाकर उसे बेहोश कर दिया गया, जिसके बाद उसके साथ लगातार तीन दिनों तक दुष्कर्म किया गया।पीड़िता के अनुसार मुख्य आरोपी शिवम यादव जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र का रहने वाला है और वह उसे पिछले चार वर्षों से जानती थी। युवती दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी करती है। आरोप है कि 16 मई को शिवम ने अपने कमरे में उसके साथ रेप किया। बाद में उसका साथी शनि वहां पहुंचा और उसने भी जबरन दुष्कर्म किया।पीड़िता ने बताया कि 17 मई को एक तीसरा युवक कमरे पर आया और उसने भी उसके साथ रेप किया। वहीं 18 मई को तीनों आरोपियों ने मिलकर पूरे दिन गैंगरेप किया। इस दौरान युवती को कमरे में बंद रखा गया। आरोपी जब बाहर जाते थे तो बाहर से दरवाजे पर ताला लगा देते थे, जिससे वह कहीं भाग न सके।आरोप है कि 18 मई की शाम आरोपी युवती को कैब से चारबाग रेलवे स्टेशन ले गए और सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बैठाकर दिल्ली भेज दिया। जिस ट्रेन से युवती दिल्ली जा रही थी, उसी ट्रेन से उसे तीन दिन बाद वापस भेजा गया।दिल्ली पहुंचने के बाद डरी-सहमी युवती ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद दिल्ली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का “एनकाउंटर होना चाहिए”।बताया जा रहा है कि मामला जीरो एफआईआर के तहत दर्ज हुआ है। चूंकि घटना लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र की है, इसलिए दिल्ली पुलिस केस को ट्रांसफर कर लखनऊ पुलिस को सौंप सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

International

RELATED ARTICLES