Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल

विनय मिश्रा

मोहनलालगंज/निगोहां, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा ट्रक चालक द्वारा लापरवाही से ओवरटेक करने के दौरान हुआ।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब चार बजे रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही चावल और गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार (45) निवासी अमावा दोस्तपुर, बछरावां, रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रॉली पर सवार मायाराम (60) और रामहेतु (55) भी घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।हादसे के बाद ट्रक चालक रामबाबू (26) निवासी लालता खेड़ा, निगोहां ट्रक के केबिन में फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

International

RELATED ARTICLES