Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

लखनऊ डे-केयर सेंटर में दर्दनाक हादसा, 4 कुंतल का गेट गिरने से 8 वर्षीय मासूम की मौत

विनय मिश्रा

लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज स्थित एक डे-केयर सेंटर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेल रहे 8 वर्षीय मासूम शिव कश्यप के ऊपर करीब 4 कुंतल वजनी लोहे का गेट गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान बहराइच के बंजारी मोड़ धनीपुर निवासी विक्रम कश्यप के बेटे शिव कश्यप के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, “मेरा लाल अब कभी नहीं लौटेगा।”परिजनों के मुताबिक, शिव की मां ललिता चार दिन पहले ही बेटे को लेकर लखनऊ आई थीं। शिव के पिता चेन्नई में निजी नौकरी करते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है और वह चेन्नई से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।मामा राहुल ने बताया कि सुबह नाश्ता करने के बाद शिव डे-केयर सेंटर में खेलने गया था। इसी दौरान अचानक भारी गेट उसके ऊपर गिर पड़ा। गेट इतना भारी था कि आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे उठा नहीं सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लोहे का गेट 10-15 साल पुराना और काफी जर्जर हो चुका था। पहले भी इसके संबंध में कई बार शिकायतें और आशंकाएं जताई गई थीं, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और लोग जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

International

RELATED ARTICLES