Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

जिंदा मां को कागजों में दिखाया मृत, करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल बेनकाब

विनय मिश्रा

मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची थी।पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद फरीद मिर्जा ने खुद को मृतक का वैध वारिस साबित करने के लिए फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए। आरोप है कि उसने अपनी जीवित मां को मृत दर्शाते हुए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट भी तैयार कराया और उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। इस आधार पर करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति पर दावा करने का प्रयास किया गया।मोहनलालगंज पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुरकान अहमद अब्बासी (46 वर्ष) और अभिषेक यादव (28 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों गोसाईंगंज क्षेत्र के निवासी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ पहले से जालसाजी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस टीम ने 29 मई की शाम करीब 7:45 बजे कैसरबाग स्थित बारादरी चौराहे के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह ने फर्जी एग्रीमेंट के माध्यम से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर उसके स्रोत को छिपाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा जांचे गए सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। यदि जांच में और नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES