Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

फर्जी जमीन का बैनामा कर लाखों की ठगी करने वाले तीन प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार……

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर महिला से की थी धोखाधड़ी, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी…….

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर प्रॉपर्टी डीलरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान की गई।मोहनलालगंज कोतवाली में अनीता सिंह निवासी जानकीपुरम विस्तार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उन्होंने वर्ष 2022 में सलेमपुर स्थित गाटा संख्या 3116 में 2500 वर्गफुट का प्लॉट वी-वन इन्फ्रा टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विपिन तिवारी से करीब 9.91 लाख रुपये देकर खरीदा था। बैनामा उपनिबंधक कार्यालय मोहनलालगंज में पंजीकृत भी कराया गया, लेकिन निर्माण कराने पहुंचने पर पता चला कि संबंधित भूमि विक्रेता के स्वामित्व में थी ही नहीं और जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है।
विवेचना के दौरान पुलिस ने उपनिबंधक कार्यालय के अभिलेखों व राजस्व रिकॉर्ड की जांच की तो सामने आया कि जिस दस्तावेज के आधार पर जमीन पर स्वामित्व दर्शाया गया था, वह पूरी तरह कूटरचित था। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि गाटा संख्या 3116 की भूमि वास्तविक रूप से अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज है। इसके बावजूद मुख्य आरोपी ने स्वयं को भूमि स्वामी बताकर फर्जी बैनामा कर दिया। इस मामले में फर्जी बैनामे के गवाह बने दो अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आने पर आपराधिक षड्यंत्र की धारा बढ़ाई गई।शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी विपिन तिवारी पुत्र श्रीधर तिवारी, विपिन तिवारी पुत्र रमेश चंद्र तिवारी तथा रिंकू राजपूत को उनके-अपने घरों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।मोहनलालगंज कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता से विवेचना की गई। जांच में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कर धोखाधड़ी किए जाने की पुष्टि हुई। साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में यदि अन्य किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES