Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

श्री राजपूत करणी सेना के सवर्ण प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी……

प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ बोले – संगठन को गांव-गांव तक मजबूत कर समाज हित में करें कार्य……

पीजीआई।लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र स्थित आवास विकास वृंदावन में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को सवर्ण प्रकोष्ठ के गठन एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पत्रकार मुकेश द्विवेदी को उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी, दिलीप मिश्रा को प्रदेश महामंत्री, दिवाकर शुक्ला ‘देवा’ को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सत्येन्द्र मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ ने कहा कि श्री राजपूत करणी सेना हमेशा समाज हित और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि संगठन में शामिल किए गए नए पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की आवाज को मजबूती देने के लिए संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करना जरूरी है।वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत सिंह ने कहा कि संगठन लगातार युवाओं और समाज के जागरूक लोगों को जोड़ते हुए मजबूत हो रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करें।प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह ने कहा कि संगठन में अनुशासन और समर्पण सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है और आने वाले समय में प्रदेशभर में संगठन का विस्तार और तेज किया जाएगा।नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप मिश्रा ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए मुकेश द्विवेदी ने कहा कि संगठन की गतिविधियों और समाज हित के कार्यों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी मजबूती से किया जाएगा।प्रदेश उपाध्यक्ष दिवाकर शुक्ला ‘देवा’ ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए युवाओं को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष लखनऊ बनाए गए सत्येन्द्र मिश्रा ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी सक्रियता से निभाते हुए जिले में संगठन को मजबूत किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री नामवर सिंह, भोला सिंह, जिलाध्यक्ष लखनऊ राजेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

अनुराग तिवारी कि रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES