राजधानी लखनऊ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला ऑनर किलिंग का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी बेबी शब्बा की कथित तौर पर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे बेटी के एक हिंदू युवक से प्रेम संबंध होने का शक था। हैरानी की बात यह है कि इस खौफनाक वारदात में मृतका की बहन और जीजा भी शामिल बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से बेहद नाराज़ था। आरोप है कि उसने पहले बेटी की बेरहमी से हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए शव के कई टुकड़े कर दिए। पुलिस जांच में सामने आया कि शव के धड़ को एक टिन के बक्से में भरकर ट्रेन में छोड़ दिया गया, जबकि सिर, हाथ और पैर अलग-अलग बैगों में भरकर तालाब में फेंक दिए गए।यह मामला तब उजागर हुआ जब 21 मई 2026 को गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के अंदर एक संदिग्ध बक्सा मिला। बक्सा खोलते ही उसमें युवती का धड़ देखकर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बहन और जीजा की भूमिका भी सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।इस निर्मम घटना ने पूरे लखनऊ को झकझोर कर रख दिया है। लोग सोशल मीडिया पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
लखनऊ में सनसनीखेज ऑनर किलिंग: हिंदू युवक से प्रेम प्रसंग के शक में पिता ने बेटी के किए 6 टुकड़े