विनय मिश्रा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भाजपा सूत्रों के अनुसार Suvendu Adhikari को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वहीं सरकार में दो डिप्टी मुख्यमंत्री भी बनाए जाने की चर्चा है।सूत्रों के मुताबिक पहली डिप्टी सीएम के रूप में भाजपा नेत्री एवं अभिनेत्री Roopa Ganguly का नाम सामने आया है, जबकि दूसरे डिप्टी सीएम के नाम की घोषणा जल्द की जा सकती है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में नए नेतृत्व के साथ बड़ा संदेश देने की तैयारी में है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।



