Friday, June 5, 2026

National

spot_img

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

विनय मिश्रा

लखनऊ। विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-सी, सबोली में बुधवार देर रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान संदीप सिंह (52 वर्ष) के रूप में हुई है, जो श्री राम सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। वह विकासनगर के सेक्टर-सी, सबोली के निवासी थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे संदीप सिंह अपने कमरे में थे। परिजनों और उनके भाई के मुताबिक, वह उस समय शराब के नशे में थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पुलिस को रात करीब 12:22 बजे मिली। सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी रिवॉल्वर और खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि संदीप सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है तथा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।विकासनगर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

International

RELATED ARTICLES