Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

लखनऊ मे दरोगा की कार की टक्कर से साहिल की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

विनय मिश्रा

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि एक दरोगा की कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने लखनऊ-हरदोई रोड जाम कर हंगामा किया।जानकारी के मुताबिक हादसा दुबग्गा थाना के पास केके प्लाजा के नजदीक हुआ। बाइक सवार साहिल (25) अपने दोस्त के साथ जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लखनऊ-हरदोई रोड जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

International

RELATED ARTICLES