उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मोहनलालगंज ब्लॉक का निर्वाचन संपन्न, राम शंकर बने अध्यक्ष——
मोहनलालगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मोहनलालगंज ब्लॉक इकाई का निर्वाचन शनिवार को प्रावि मोहनलालगंज में संपन्न हुआ। कड़ी टक्कर के बीच पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राम शंकर शुक्ला ने 221 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी धनेश पांडेय को 220 मत मिले और वह 1 मत से चुनाव हार गए।
मंत्री पद पर प्रेम शंकर विजयी
मंत्री पद पर प्रेम शंकर ने 228 मत पाकर जीत हासिल की। वहीं प्रतिद्वंद्वी
विमल किशोर को 190 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार विजयी
कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार को 205 मत मिले, जबकि बृजेश कुमार को 204 मत प्राप्त हुए। यहां भी महज 1 मत के अंतर से परिणाम तय हुआ।
इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष आलोक शुक्ला , शिक्षक आईपी सिंह, घनश्याम मिश्रा, प्रदीप द्विवेदी साहित काफी संख्या में मौजूद शिक्षकों ने जीते हुए पदाधिकारीयों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।



