Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के रत्नापुर गांव में देर रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रत्नापुर गांव निवासी 30 वर्षीय रवि कोरी पुत्र रामचरण ने अपने घर के कमरे में छत की बल्ली से चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब युवक को फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था तथा आए दिन शराब के नशे में पत्नी से विवाद करता रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह चल रही थी। घटना वाले दिन शाम को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद रवि अलग कमरे में चला गया और देर रात उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।इस संबंध में निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

International

RELATED ARTICLES