Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

महिला से जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

मोहनलालगंज, लखनऊ, मोहनलालगंज पुलिस ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि बीते शनिवार की रात करीब 11:30 बजे वह घर की छत पर सो रही थी। पानी पीने के लिए नीचे आने पर गोपालखेड़ा गांव निवासी अजय कुमार उसे पीछे से पकड़कर मुंह बंद करते हुए जबरन घर से उठाकर पास के जंगल में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। वही बीते रविवार को पुलिस के खास मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हरिकंशगढ़ी अंडरपास के पास से आरोपी अजय कुमार निवासी गोपालखेड़ा मोहनलालगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने नशे की हालत में यह अपराध किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

International

RELATED ARTICLES