Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

बकरीद को लेकर मोहनलालगंज में पुलिस अलर्ट, एसीपी के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

आकाश दीप अवस्थी- लखनऊ केसरी

लखनऊ(मोहनलालगंज)- आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मोहनलालगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसीपी मोहनलालगंज ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में व्यापक पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) निकाला गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी, कस्बा इंचार्ज अतुल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बकरीद के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्त जारी रहेगी और हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि बकरीद का पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।

International

RELATED ARTICLES