Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

काल बनकर आया जहरीला सांप, कक्षा आठ की छात्रा की चली गई जान

विनय मिश्रा

निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में शनिवार देर रात घर में सो रही कक्षा आठ की छात्रा की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए मोहनलालगंज स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।भैरमपुर निवासी 15 वर्षीय मनीषा सोनी शनिवार रात अपनी मां रीना सोनी और बड़ी बहन निशा के साथ घर में एक ही तख्त पर सो रही थी। परिजनों के अनुसार, रात करीब 12 बजे किसी जहरीले सांप ने मनीषा के बाएं कान पर डस लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।घटना की सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सर्पदंश का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।पहले पिता और भाई को भी खो चुका है परिवारमनीषा का परिवार पहले से ही गहरे सदमे में है। करीब दो वर्ष पूर्व उसके पिता सुनील सोनी का निधन हो गया था, जबकि लगभग एक वर्ष पहले उसके भाई यश की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब मनीषा के निधन के बाद परिवार में उसकी मां रीना सोनी और बड़ी बहन निशा ही बची हैं।मृतका मनीषा मीरक नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। उसकी असमय मृत्यु से विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

International

RELATED ARTICLES