Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

दुबग्गा फ्लाईओवर को मिली रफ्तार, ₹305.31 करोड़ की परियोजना से जाम से मिलेगी बड़ी राहत

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी ने मंगलवार को निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि ₹305.31 करोड़ की परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। प्रस्तावित फ्लाईओवर 1800 मीटर लंबा और 11.50 मीटर चौड़ा होगा।
जिलाधिकारी ने वन विभाग, मंडी परिषद और लखनऊ विकास प्राधिकरण से जुड़े भूमि संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण कर निर्माण में किसी प्रकार की देरी न होने देने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में प्रभावित वन भूमि और मंडी परिषद की भूमि का आकलन कर आवश्यक प्रतिकर राशि का विवरण जल्द उपलब्ध कराने तथा वन विभाग के पोर्टल पर आवश्यक अनुमतियों के लिए तत्काल आवेदन करने को कहा गया।
परियोजना पूरी होने के बाद कानपुर बाईपास और आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाला यातायात सीधे हरदोई रोड से जुड़ सकेगा। इससे दुबग्गा चौराहे पर वर्षों से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और हरदोई, सीतापुर, मलिहाबाद, चौक व बुद्धेश्वर क्षेत्र सहित करीब चार लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के व्यापार, परिवहन और आधारभूत विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

ओम की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES