Thursday, July 30, 2026

National

spot_img

सरोजनीनगर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का शुभारंभ, डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया उद्घाटन; युवाओं को सौंपे स्वीकृति पत्र

विनय मिश्रा

सरोजनी नगर /लखनऊ।सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को सेक्टर-4, वृंदावन योजना स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बैंक देश की अर्थव्यवस्था की वित्तीय रीढ़ हैं और आर्थिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।डॉ. सिंह ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लगभग 90 वर्षों के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि बैंक का मात्र 0.13 प्रतिशत एनपीए उसकी मजबूत कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और प्रभावी ऋण प्रबंधन का प्रमाण है। उन्होंने बैंक की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पाँच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। विधायक ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएँ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत कर रही हैं।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए बैंकों से ग्रीन फाइनेंस को बढ़ावा देने तथा सौर ऊर्जा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ग्रीन एनर्जी से जुड़े प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराने की अपील की।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी, जोनल मैनेजर अमित गोयल, डिप्टी जोनल मैनेजर संजू कुमारी, शाखा प्रबंधक माधवी मिश्रा सहित बैंक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने विश्वास जताया कि बैंक की यह नई शाखा सरोजनीनगर में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, स्वरोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगी।

International

RELATED ARTICLES