Thursday, May 28, 2026

National

spot_img

विमान हादसे में बाल बाल बचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पायलट की सूझबूझ से हादसा टला मुरादाबाद से कर रहे थे वापसी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को एक बड़े विमान हादसे से बाल-बाल बच गए। यह घटना मुरादाबाद एयरपोर्ट पर उस समय हुई जब वह सरकारी विमान से लखनऊ लौटने वाले थे। टेक-ऑफ से ठीक पहले विमान के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 6-सीटर सरकारी विमान रनवे पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान विमान का बायां इंजन अचानक बंद हो गया और उसमें से धुआं निकलने लगा। स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और उपमुख्यमंत्री सहित सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बताया जा रहा है कि बृजेश पाठक अमरोहा और संभल के दौरे से लौट रहे थे। मुरादाबाद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शाम करीब 4:40 बजे विमान ने उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन इंजन में खराबी आने से टेक-ऑफ रोकना पड़ा। पायलट की सूझबूझ और समय रहते लिए गए फैसले से बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। नागरिक उड्डयन विभाग ने मामले की तकनीकी जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच टीम इंजन फेल होने और धुआं निकलने के कारणों का पता लगाएगी।
यह मई महीने में दूसरी बार है जब उपमुख्यमंत्री के हवाई सफर में बड़ी परेशानी सामने आई है। इससे पहले खराब मौसम और आंधी-तूफान के कारण उनका विमान भोपाल डायवर्ट करना पड़ा था।

सनी पाण्डेय की रिपोर्ट

International

RELATED ARTICLES